Vedant Samachar

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से मेडिकल स्टूडेंट का लैपटॉप-आईपैड चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार

Vedant samachar
2 Min Read

रायपुर, 02 नवम्बर (वेदांत समाचार) I रेल पुलिस ने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से रायपुर आ रहे कोरबा के चिकित्सा छात्र का लैपटॉप, आईपैड समेत अन्य उपकरणों और दस्तावेजों वाला बैग चोरी का उड़ाने वाले जांजगीर के दो युवकों को खरीदने दबोचा है. इनसे चोरी का माल खरीदने वाले एक आरोपी पर भी कार्रवाई जारी है. 30 अक्टूबर को दिनदहाड़े आरोपियों ने नैला-जांजगीर स्टेशन में खड़ी ट्रेन में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था.

चार आईफोन भी बरामद, गैंग की आशंका
जीआरपी थाने में मामले की रिपोर्ट होते ही एसआरपी श्वेता सिन्हा ने जांच के बिन्दु तय करके दिशा निर्देश जारी किए. डीएसपी एस. एन. अख्तर एवं बिलासपुर जीआरपी इंचार्ज विश्वनाथ चक्रवर्ती की टीम ने तकनीकी जांच शुरू की. 31 अक्टूबर को ही चोरों का सुराग लगाकर जांजगीर में छापेमारी की गई. आरोपी संजय का पुराना रिकॉर्ड निकला. इसके बाद संदीप और इनके सहयोगी आलोक कुमार को पकड़ा गया. पुलिस ने चोरी गए लैपटॉप, आई पैड और पासपोर्ट समेत अन्य दस्तावेज बरामद कर लिए हैं.

आरोपियों के कब्जे से चार आई फोन भी बरामद किए हैं. जिनके बारे में आरोपी संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाए. जीआरपी ने जांजगीर के चोरों के गैंग के रेलवे क्षेत्र में सक्रिय होने की आशंका में जांच का दायरा बढ़ा दिया है.

Share This Article