Vedant Samachar

किंग’ में ‘डर नहीं दहशत’ लेकर आए शाहरुख खान, बर्थ डे पर रिलीज किया फिल्म का धांसू टीजर

Vedant Samachar
2 Min Read

शाहरुख खान ने आज यानी 02 नवंबर को अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को तोहफा दिया है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग का टीजर रिलीज कर दिया है। इस टीजर में शाहरुख खान के लुक से भी पर्दा उठ गया है। सोशल मीडिया यूजर्स को शाहरुख खान का ये टीजर खूब पसंद आ रहा है। लोग उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा स्टार बता रहे हैं।

शाहरुख के दमदार डायलोग्स

टीजर की शुरुआत शाहरुख खान के दमदार डायलोग से होती है। शाहरुख कहते हैं- “कितने खून किए, याद नहीं। अच्छे लोग थे या बुरे, कभी पूछा नहीं। बस उनकी आंखों में एहसास देखा कि ये उनकी आखिरी सांस है…और मैं उसकी वजह। हजार जुर्म और 100 देशों में बदनाम, दुनिया ने दिया बस एक ही नाम…डर नहीं, दहशत हूं।”

रिवील हुआ शाहरुख खान का लुक

किंग के ट्रेलर में शाहरुख खान दमदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। वहीं, सफेद बाल, कानों में बालियां और नाक से बहता खून…शाहरुख खान का किंग में बिल्कुल अलग अंदाज और लुक नजर आ रहा है। टीजर में बताया गया है कि फिल्म अगले साल यानी 2026 में रिलीज होगी।

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स

किंग का टीजर फैंस को खूब पसंद आ रहा है। एक यूजर ने टीजर वीडियो पर कमेंट करते हुए शाहरुख खान को दुनिया का सबसे बड़ा मूवी स्टार बताया। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा- शाहरुख की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फटेगी। एक तीसरे यूजर ने किंग का लुक रिवील करने के लिए शाहरुख को धन्यवाद दिया है।

Share This Article