CG CINEMA NEWS छत्तीसगढ़ी मनोरंजन जगत में एक नई धुन गूंजने को तैयार है। जे के पी देवांगन फिल्म्स का बहुप्रतीक्षित डांसिंग सांग “मोर प्रेमदीवानी” आगामी 5 नवंबर को यूट्यूब पर रिलीज होने जा रहा है। महासमुंद और बागबाहरा की मनोरम एवं आकर्षक लोकेशन्स पर फिल्माए गए इस गाने की झलक दर्शकों के दिलों को छू लेगी।इस गीत के निर्माता सरल स्वभाव और मृदुभाषी श्री जे के देवांगन हैं, जबकि सह-निर्माता की भूमिका श्रीमती प्रतिमा देवांगन जी ने निभाई है। गाने में अपनी मधुर आवाज़ दी है चंद्रवत्सल पटेल ने, गीतकार हैं लक्ष्मण जगत, और संगीत का जादू बिखेरा है राजा मानिकपुरी ने।
मुख्य कलाकारों के रूप में एन एस देव और पिंकी साहू नजर आएंगे। दोनों ने न केवल अपने अद्भुत अभिनय से बल्कि शानदार डांसिंग स्किल्स से भी दर्शकों का दिल जीतने का पूरा इंतजाम किया है। एन एस देव की ऊर्जा और पिंकी साहू की ग्रेसफुल प्रस्तुति दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव होने वाली है। दोनों कलाकारों की कमाल की केमिस्ट्री और भावपूर्ण अभिनय इस गीत को खास बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।गाने का निर्देशन राजेंद्र बालक ने संभाला है। वहीं टेक्निकल टीम की बात करें तो डीओपी ढालेन्द्र बाघ, कोरियोग्राफर शिवेश दीप, असिस्टेंट डायरेक्टर सिद्धू साहू, प्रोडक्शन मैनेजर दाऊद खान, और मेकअप आर्टिस्ट रामावतार निर्मलकर ने अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन योगदान दिया है। गाने में डांस का तड़का लगाया है रोहित नायक के डांस ग्रुप ने।सब मिलकर यह पूरा प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ी संगीत और सिनेमा प्रेमियों के लिए एक यादगार तोहफा साबित होने वाला है।दर्शकों से निवेदन है कि 5 नवंबर को इस धमाकेदार गाने का आनंद लेने के लिए जे के पी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें और छत्तीसगढ़ी कला को प्रोत्साहित करें।



