Vedant Samachar

Lpg Cylinder Price Cut : 1 नवंबर से बदले गैस सिलेंडर के दाम, इतना हुआ सस्‍ता, जानिए नए रेट्स

Vedant Samachar
2 Min Read

देश में एलपीजी सिलेंडर के दाम में एक बार फिर बदलाव किया गया है। तेल कंपनियों ने आज से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 5 रुपये की कमी की है। नई दरें 1 नवंबर 2025 से लागू हो गई हैं।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) की वेबसाइट के अनुसार, अब दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1595.50 रुपये से घटकर 1590.50 रुपये हो गई है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस यानी 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

अक्टूबर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद अब नवंबर में 5 रुपये की कटौती की गई है। नई दरों के अनुसार, मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1542 रुपये, कोलकाता में 1694 रुपये और चेन्नई में 1750 रुपये में मिलेगा। इन सिलेंडरों का उपयोग मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में किया जाता है।

आईओसीएल के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पटना, नोएडा और लखनऊ में 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 1876 रुपये, भोपाल में 1853.50 रुपये और गुरुग्राम में 1607 रुपये में उपलब्ध होगा।

वहीं, घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। देशभर में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमतें यथावत हैं। दिल्ली में रसोई गैस 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये, चेन्नई में 868.50 रुपये, लखनऊ में 890.50 रुपये, अहमदाबाद में 860 रुपये, हैदराबाद में 905 रुपये, वाराणसी में 916.50 रुपये और पटना में 951 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से उपलब्ध है।

इसके साथ ही हवाई ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में भी संशोधन किया गया है। आईओसीएल के अनुसार, घरेलू उड़ानों के लिए दिल्ली में एटीएफ की कीमत 94,543.02 रुपये प्रति किलो और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 817.01 डॉलर प्रति किलो निर्धारित की गई है।

Share This Article