Vedant Samachar

IGT : सिद्धू ने SS अकादमी के कंटेस्टेंट के पिता के इलाज के लिए दिए ₹5 लाख

Vedant Samachar
2 Min Read

मुंबई । सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का मशहूर रियलिटी शो ‘इंडियाज़ गॉट टैलेंट’ अपने अजब गजब परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत रहा है। आने वाले एपिसोड में एक ऐसा एक्ट दिखाया जाएगा जिसने जज नवजोत सिंह सिद्धू के दिल को गहराई से छू लिया। इस एक्ट से प्रभावित होकर सिद्धू ने ऐसा प्यारा कदम उठाया कि सबकी आंखें नम हो गईं और लोगों ने उनकी नेकदिली की खूब तारीफ की।

कोलकाता की सत्यं शिवं सुंदरम एकेडमी (SSS एकेडमी) के राज और रुद्र की जोड़ी ने अपने शानदार परफॉर्मेंस से सभी को हैरान कर दिया। इस जोड़ी ने एक बेहद मुश्किल और खतरनाक बैलेंसिंग एक्ट दिखाया, जिसे वे पिछले तीन सालों से परफेक्ट करने में लगे थे। उनकी जबरदस्त तालमेल और भरोसे ने जजों का दिल जीत लिया। ये एक्ट न सिर्फ जजों को बल्कि पूरे देश के दर्शकों के दिलों को जीत गया। लेकिन सबसे खास पल तब आया जब नवजोत सिंह सिद्धू ने एक दिल छू लेने वाला कदम उठाया।

ये भी पढ़ें : पासरखेत में दिखा 13 फीट लंबा किंग कोबरा, वन विभाग और नोवा नेचर टीम ने किया सफल रेस्क्यू

उनकी मेहनत और लगन से प्रभावित होकर, जब नवजोत सिंह सिद्धू को पता चला कि उनमें से एक कंटेस्टेंट के पिता का हार्ट का इलाज चल रहा है, तो उन्होंने एक भावुक कदम उठाया। सिद्धू ने कहा, “ऐसे बच्चों को पैसों की दिक्कत कैसे हो सकती है? जो हकदार है, उन्हें देना मेरा फर्ज है। मैं तुम्हारे पिता के इलाज के लिए अपनी तरफ से ₹5 लाख दूंगा।”

सिद्धू का यह कदम मंच पर ही नहीं, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी उतर गया। उनकी दरियादिली ने न सिर्फ उनकी संवेदनशीलता को दिखाया, बल्कि शो में एक भावनात्मक और प्रेरणादायक पल भी जोड़ दिया।

देखिए इंडियाज़ गॉट टैलेंट हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे, सिर्फ़ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर!

Share This Article