Vedant Samachar

Suicide Case : पति-पत्नी ने खाया जहर, अस्पताल में लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग

Vedant samachar
2 Min Read

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पारिवारिक विवाद के चलते पति-पत्नी ने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। दोनों ने अपने ही खेत में एक साथ जहर खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सुसाइड के प्रयास की वजह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

जानकारी के मुताबिक कालीपीठ निवासी पति-पत्नी ने शुक्रवार शाम अपने खेत में जहर खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजन निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत में भर्ती कर इलाज शुरू किया। पुलिस के अनुसार, कालीपीठ निवासी मुकेश पुत्र गोकुल प्रसाद भील (35) और उसकी पत्नी मौसमी बाई (30) शुक्रवार शाम करीब 5 बजे खेत में थे। इसी दौरान दोनों ने  जहरीला पदार्थ खा लिया। 

READ MORE: बालको की उत्तरोत्तर प्रगति में महिला कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका

जहर खाने के पीछे पारिवारिक विवाद और पड़ोसियों के लड़ाई झगड़ा होना बताया जा रहा है। हालांकि अभी पूरी तरह से इसके कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजन ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article