कोरबा,30अक्टूबर (वेदांत समाचार) । कोरबा मॉडल यूथ ग्राम सभा कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली में पंचायती राज मंत्रालय द्वारा किया गया जिसमें विभिन्न पंचायती विभाग के पदाधिकारी ने भाग लिया जिसमें दुर्गादास, एसपी सिंह बघेल इत्यादि मंत्रियों ने भाग लिया इसका उद्देश्य ग्राम सभा को छात्रों के बीच नेतृत्व कौशल विकसित करने, जिम्मेदारियों का निर्वहन एवं समाज की सेवा की भावना विकसित करने के उद्देश्य के साथ देश भर के 200 स्कूलों में किया गया जिसमें कोरबा के पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला को इस प्रोग्राम के लिए चयनित किया गया
आकाश पांडेय और लक्ष्मी पाण्डेय को इसका कोऑर्डिनेटर बनाया गया इस टेलीकास्ट में विद्यालय के 30 अध्यापकों सहित 376 छात्र छात्राओं ने लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से देखा . इसके अतिरिक्त इसमें एक पोर्टल भी लॉन्च किया गया जिसमें विभिन्न स्कूलों की भागीदारी सुनिश्चित की गई l इस कार्यक्रम की ट्रेनिंग पहले ही सितंबर माह में दी जा चुकी है और अब विद्यालय स्तर पर राज्य स्तर पर एवं देश स्तर पर विद्यार्थी मॉडल यूथ ग्राम सभा में भाग लेकर विभिन्न कौशल सीखेंगे और देश के तीसरे स्तर की सरकार के बारे में प्रयोगात्मक रूप से सीख सकेंगे जिसकी जिम्मेदारी विभिन्न कोऑर्डिनेटरों के पास रहेगी और इसमें प्रथम पुरस्कार विजेता को मंत्रालय द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा यह पंचायती राज मंत्रालय की एक अनूठी पहल है जिसमें छात्र अपने आसपास हो रही सामाजिक परिवर्तनों को अपने में आत्मसात करते हुए सीखने का प्रयास करेंगे l डॉ असद ने इस पर हर्ष जाहिर करते हुए बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में ज्यादातर छात्र ग्रामीण परिवेश से आते हैं और 21वीं सदी के छात्रों को इस तरह के कार्यक्रम जीवन कौशल के विकास में सहयोग करेंगे है l

आकाश ने बताया कि यह कार्यक्रम इन छात्रों के लिए समाज, उससे संबंधित राजनीति, संचालन, नेतृत्व एवं सभी के साथ मिलकर कार्य करने का कौशल विकसित होने से उनमें जीवन कौशल का विकास होगा l इस कार्यक्रम में शिक्षक आकाश, तरुण, विमल, उषा, लक्ष्मी, सुप्रिया, प्रशांत, रश्मि, पीतर, केवल राम, मनमोहन, अशोक, प्रतिभा, मधु, पूजा, शांतनु, पवन, अंजू,मनोज, बलराम, निधि,वर्षा और दीपेंद्र जी ने भाग लिया l



