Vedant Samachar

CG BREAKING:तराईमाल स्थित एनआरवीएस प्लांट में बड़ा हादसा…

Vedant Samachar
1 Min Read

ब्लास्ट फर्नेस फटा, दूर-दूर तक दिखीं आग की लपटें — एक मजदूर गंभीर रूप से झुलसा धमाके की गूंज से दहला रायगढ़ का औद्योगिक क्षेत्र, फैला अफरा-तफरी का माहौल

रायगढ़/पूंजीपथरा,24अक्टूबर (वेदांत समाचार) । रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के तराईमाल स्थित एनआरवीएस (NRVS) प्लांट में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद चारों ओर आग की लपटें उठने लगीं। हादसे के बाद पूरे परिसर में घना धुआं फैल गया और अफरा-तफरी मच गई।

ब्लास्ट में एक मजदूर राम नारायण यादव गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद कंपनी प्रबंधन ने आग पर काबू पाने और स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास शुरू किए।

सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में ब्लास्ट का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस और फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Share This Article