मुंबई : जब ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ रिलीज हुई, उस वक्त कोई नहीं जानता था, फिल्म इतना कमाल करेगी. यूं तो पिक्चर से उम्मीद थी, क्योंकि पहली फिल्म का जलवा देखने को मिला था. पर इस बार भी वर्ड ऑफ माउथ काम कर जाएगा, यह नहीं सोचा था. फिल्म 27 दिन पहले रिलीज हुई थी, लेकिन अब भी लगातार कमाई कर रही है. खास बात यह है कि दिवाली पर बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई. लेकिन आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की Thamma और हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ भी कुछ खास नहीं कर पाई. पर दुनियाभर से कांतारा चैप्टर 1 ने 800 करोड़ से ज्यादा कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म का असली फायदा ओटीटी डील से हुआ है. जानिए कैसे?
दरअसल ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 ने 27वें दिन भी 1.15 करोड़ का कारोबार किया है. वहीं अबतक भारत से टोटल ग्रॉस कलेक्शन 711 करोड़ रुपये रहा है. वहीं ओवरसीज कलेक्शन 110 करोड़ रुपये रहा. हालांकि, वर्ल्डवाइड 821 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है. इसी बीच 110 करोड़ की ओटीटी डील अमेजन प्राइम वीडियो से हुई है. पर नेटफ्लिक्स से कैसे डील पक्की नहीं हो पाई?
‘कांतारा चैप्टर 1’ को कैसे हुआ करोड़ों का फायदा?
हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद फिल्म 31 अक्टूबर को ओटीटी पर रिलीज होगी.अमेजन प्राइम वीडियो फिलहाल कन्नड़ वर्जन के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और मलयालम में डब किए गए वर्जन को भी स्ट्रीम करेगा. हालांकि, हिंदी वर्जन एक महीने बाद ही रिलीज करने की प्लानिंग है. वहीं, नई रिपोर्ट से पता लगा कि फिल्म को लेकर बने बज को देखते हुए मेकर्स ने ओटीटी राइट्स के लिए 125 करोड़ रुपये की डिमांड की थी. जिसके लिए नेटफ्लिक्स से बात हुई और वह 100 करोड़ रुपये देने को तैयार हो गया. वहीं, अमेजन प्राइम वीडियो ने बेहतर डील दी और स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए 110 करोड़ रुपये देने की बात कही. इस तरह नेटफ्लिक्स को पीछे छोड़ते हुए 110 करोड़ में प्राइम वीडियो से बात पक्की हो गई.
यह किसी भी कन्नड़ फिल्म के लिए अब तक की दूसरी सबसे बड़ी ओटीटी डील है. फिलहाल रॉकिंग स्टार Yash की KGF चैप्टर 2 पहले नंबर पर बनी हुई है. जिसके डिजिटल राइट्स 300 करोड़ रुपये में खरीदे गए हैं. खास बात यह है कि केजीएफ और कांतारा दोनों ही फ्रेंचाइजी फिल्मों को होम्बले फिल्म्स ही प्रोड्यूस करती है. हालांकि, अब तीसरे पार्ट का भी हिंट मिल गया है. देखना होगा कि कब तक एक्टर कांतारा 3 का काम शुरू कर देंगे.



