Vedant Samachar

श्री रामलला दर्शन हेतु तीर्थ यात्रियों का दल रवाना

Vedant Samachar
3 Min Read

0 सभापति नूतन सिंह ठाकुर व एम आई सी सदस्य हितानंद अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया

कोरबा 29 अक्टूबर 2025 – सभापति नूतन सिंह ठाकुर एवं एम आई सी सदस्य हितानंद अग्रवाल ने आज श्री रामलला दर्शन योजना के तहत 35 तीर्थ यात्रियों के दल को पवित्र अयोध्याधाम के लिए साकेत भवन से रवाना किया। उन्होने तीर्थ यात्री बस को हरी झण्डी दिखाई तथा तीर्थ यात्रियों को तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहना कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रभु श्रीरामलला के दर्शन हेतु जा रहे श्रद्धालुजनों को यात्रा पर रवाना करने का सु-अवसर प्राप्त हुआ हैं। ईश्वर उनकी यात्रा मंगलमय करें और वे श्रीरामलला के चरणों का दर्शन लाभ प्राप्त करें।

छत्तीसगढ़ सरकार की महती योजना श्री रामलला दर्शन योजना के तहत प्रदेश के नागरिकों को अयोध्याधाम ले जाकर भगवान श्री रामलला जी के दर्शन प्रतिमाह कराये जा रहे हैं, जिसका सम्पूर्ण व्यय शासन द्वारा वहन किया जाता है। इसी कड़ी में इस माह भी कोरबा से 35 तीर्थ यात्रियों का दल श्री रामलला दर्शन हेतु अयोध्याधाम की यात्रा के लिये रवाना हुआ है। यह दल बस के माध्यम से बिलासपुर के उस्लापुर रेलवे स्टेशन पहुंचा, वहॉं से विशेष ट्रेन द्वारा अयोध्याधाम पहुंच कर श्री रामलला जी के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।

नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में आज प्रातः 08 बजे निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, एम.आई.सी.सदस्य हितानंद अग्रवाल, अजय गोंड़, ममता यादव, रामकुमार साहू, व अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झण्डी दिखा कर तीर्थ यात्रियों की बस को रवाना किया, उन्होने तीर्थ यात्रियों का पुष्पाहार से स्वागत किया एवं उन्हें अपनी हार्दिक बधाई व शुभकामनायें दी। इस अवसर पर तीर्थ यात्रियों ने श्री रामलला दर्शन योजना की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए सरकार के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

इस मौके मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल,सहित अजय गोंड़, ममता यादव,पार्षद रामकुमार साहू के साथ ही अपर आयुक्त विनय मिश्रा, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, अरविंद सिंह, विकास टंडन, रिशू अग्रवाल आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article