Vedant Samachar

मर्सिडीज को समुद्र में ले गया स्टंटबाज, विशाल क्रेन से निकाला गया

Vedant Samachar
2 Min Read

गुजरात,29अक्टूबर । सूरत के डुमस बीच पर स्टंटबाजी के चक्कर में एक युवक ने मर्सिडीज कार को समुद्र में घुसा दिया. इसके बाद उसकी कार लहरों के बीच फंस गई और धीरे-धीरे समुद्र के अंदर जाने लगी. इस घटना का वीडियो सोल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देखा जा सकता है कि एक लाल रंग की मर्सिडीज कार समुद्र में फंसी हुई है.

ये भी पढ़ें : CGPSC घोटाला : सुप्रीम कोर्ट से टामन सिंह सोनवानी के बेटे-भतीजे समेत चार आरोपियों को मिली जमानत, सीबीआई को लगा झटका

समंदर के पानी में फंसी मर्सिडीज कार को बाहर निकालने के लिए कार के मालिकों ने एक विशाल क्रेन को बुलाया था. क्रेन से कार को रस्सी के सहारे खींच कर बाहर निकाला गया. सिर्फ स्टंट बाजी के चक्कर में मर्सिडीज पानी में फंस गई थी. नियम के मुताबिक जहां कार लहरों के बीच फंस गई थी, वहां तक वाहन ले जाना प्रतिबंधित है.

ऐसे में यदि इस मर्सिडीज कार का मालिक समंदर के किनारे तक अपनी मर्सिडीज कार को सिर्फ स्टंटबाजी के लिए लेकर गया था. जब क्रेन से कार को बाहर निकाला जा रहा था तो कार के मालिक इस तरह से खुश नजर आ रहे हैं. जैसे कुछ हुआ ही नहीं है. कार के मालिक की ख़ुशी भी वीडियो में देखी जा सकती है. समुद्र किनारे में मर्सिडीज कार से स्टंट करने वाले 18 साल के युवक सेजान सलीम चामडिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कार को प्रतिबंधित इलाके में ले जाने के मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 281 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 177 के तहत माला दर्ज कर स्टंट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया.

Share This Article