जांजगीर-चांपा: 35 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार – vedantsamachar.in

जांजगीर-चांपा: 35 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 04 अप्रैल 2026। जिले में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बलौदा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम नवगवां निवासी हीरालाल केवट (55 वर्ष) के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल कीमत करीब 2800 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर लाल सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम के सदस्य नवीन क्षत्रिय, रामकुमारी मार्को, टिकेश्वर राठौर, संदीप सोनंत, रज्जू रात्रे, सुमीत श्रीवास, रोहित साहू और संतोष रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।