Vedant Samachar

कोंडागांव में नए पुलिस अधीक्षक के रूप में पंकज चन्द्रा ने संभाला पदभार…

Vedant Samachar
1 Min Read

कोंडागांव,28अक्टूबर (वेदांत समाचार) । भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी पंकज चन्द्रा ने आज कोंडागांव जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की और कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और सामुदायिक पुलिसिंग को अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल बताया। उन्होंने कहा कि जिले में आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना, महिलाओं एवं बच्चों के संरक्षण को सशक्त बनाना और पुलिस-जन सहयोग को और अधिक प्रभावी बनाना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा।

पंकज चन्द्रा ने अधिकारियों को जनता से सकारात्मक संवाद बनाए रखने और कानून-व्यवस्था के हर पहलू पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की भूमिका केवल अपराध रोकने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में विश्वास और सुरक्षा की भावना बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

Share This Article