Vedant Samachar

MCB जिले की पहली महिला पुलिस कप्तान रत्ना सिंह ने संभाला चार्ज, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

Vedant samachar
1 Min Read

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, 27 अक्टूबर (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के नवगठित मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को पहली बार महिला पुलिस कप्तान मिली हैं। 2019 बैच की तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी रत्ना सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण करते ही अपनी सक्रिय कार्यशैली का परिचय दिया। तुरंत ग्राउंड पर निरीक्षण चार्ज संभालते ही रत्ना सिंह ने किसी औपचारिकता में समय बर्बाद किए बिना छठ पूजा स्थलों का दौरा किया। उन्होंने वहां सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और आयोजनों की तैयारियों का जायजा लिया। इस कदम से स्पष्ट होता है कि वे जनता के बीच रहकर समस्याओं का समाधान करने और व्यवस्था सुधारने में भरोसा रखती हैं।

कानून व्यवस्था और नशीले पदार्थों पर होगी सख्ती जिले में बढ़ते अपराध और नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। अधिकारियों के अनुसार, रत्ना सिंह जल्द ही इस पर कड़ा अभियान चलाएंगी। उनका लक्ष्य अपराधियों और संगठित गिरोहों पर नकेल कसना और जिले में शांति एवं सुरक्षा का माहौल बनाए रखना है। एमसीबी जिले की जनता इस बात को लेकर आश्वस्त है कि नई महिला पुलिस कप्तान की दृढ़ता, तेज़ निर्णय क्षमता और प्रशासनिक अनुभव जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Share This Article