Vedant Samachar

कोरबा में ट्रांसपोर्टर के हमलावरों को बचा रहे थानेदार बदमाशों ने चूड़े से सिर पर किया वार, 10 टांके लगे फिर भी साधारण केस बनाया, IG-DGP से शिकायत

Vedant Samachar
3 Min Read

कोरबा,26अक्टूबर (वेदांत समाचार) । कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरानह धारदार चूड़े के हमले से ट्रांसपोर्टर के हेल्पर का सिर फट गया, जिसके चते उसके सिर पर 10 टांके लगाने पड़े। इस गंभीर मामले में थाना प्रभारी ने हमलावरों पर केवल मारपीट का केस दर्ज किया है। आरोप है कि टीआई हमलावरों को बचाने में जुटे हैं। ट्रांसपोर्टर ने मामले की शिकायत IG और DGP से की है।

दीपका कॉलोनी निवासी अंकित सिंह (30) पिता महेन्द्र ट्रांसपोर्टर है। उसने एक्सरसाइज किट लेने टैक्सी स्टैंड से गाड़ी बुकिंग की थी। इसमें ड्राइवर चंद्रवती नंदन सौंधिया व हेल्पर विश्वंभर नाथ सौंधिया सवार थे। इसी गाड़ी में गौतम पोर्ते भी था। अंकित और उसका साथी शैलेन्द्र श्रीवास्तव बाइक पर गाड़ी के सामने चल रहे थे। इस बीच बाइक में सवा युवक सिरकी मोड़ से ही उनका पीछा कर रहे थे। उन्होंने स्कूल के पास वाहन को रोका। ड्राइवर-हेल्पर से गाली-गलौच कर जान से मारने धमकी दी। अंकित ने बीच-बचाव किया तो उसे भी पीटा। इस दौरानह हमलावरों ने हेल्पर के सिर पर धारदार कड़े से हमला किया।

ये भी पढ़ें : OMG! थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को चढ़ाया HIV संक्रमित ब्लड, 5 की रिपोर्ट पॉजिटिव… स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

ट्रांसपोर्टर अंकित से अपनी शिकायत में बताया कि जानलेवा हमला करने बाद आरोपी भाग गए। हमलावरों की संख्या 10 से 12 थी। इनमें से एक बाइक का नंबर सीजी 12 बीसी 8258 था। उसने घायल हेल्पर को अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साधारण मारपीट का केस दर्ज किया है।

अंकित सिंह ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू हमलावरों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। हमलावरों की संख्या 10 से अधिक थी। लेकिन, एफआईआर में केवल 2-3 युवकों का जिक्र किया गया है। घायल हेल्पर के सिर में 10 टांके लगे हैं, जिसके बाद भी साधारण मारपीट का केस बनाया गया है। उसने हमलावरों पर हत्या के प्रयास की धारा जोड़ने और न्याय दिलाने की मांग करते हुए IG और DGP से शिकायत की है।

साजिश के तहत किया हमला

ट्रांसपोर्टर ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने पहले उसकी रैकी की। फिर पीछा कर हमला किया। हमलावरों के पीछे कोई बड़ी साजिश है। बदमाशों को न तो वह जानता है और न ही कोई पहचान है। ऐसे में शक है कि किसी के कहने पर वो हमला करने आए थे। उन्होंने इस साजिश के पीछे शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।

Share This Article