Vedant Samachar

CG राज्य शासन का बड़ा फैसला : एंटी करप्शन ब्यूरो-ईओडब्लू में तीन अफसरों को डेपुटेशन पर भेजा गया

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर, 30 जुलाई (वेदांत समाचार)। राज्य शासन ने एंटी करप्शन ब्यूरो-ईओडब्लू में राज्य पुलिस सेवा के तीन अफसरों को डेपुटेशन पर भेजने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इनमें अमलेश्वर बटालियन से डिप्टी कमांडेंट जयप्रकाश बढ़ई, खरसिया से डीएसपी प्रभात पटेल और बिलासपुर से इंस्पेक्टर नवीन देवांगन शामिल हैं। यह आदेश बुधवार को सुबह जारी किया गया। ये सभी अफसर राजधानी लौटने के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे।

Share This Article