Vedant Samachar

सुधा ओपन स्कूल अमासेओनी में पराक्रम दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया…

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर ,24 जनवरी (वेदांत समाचार) । सुधा ओपन स्कूल अमासेओनी में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेलवे के पूर्व सतर्कता अधिकारी एन.एन. अचार्य रहे। उन्होंने नेताजी के जीवन, संघर्ष और देशभक्ति से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए। सर्वश्रेष्ठ स्लोगन के लिए संध्या साहू, चांदनी वर्मा और इशिका बघेल को सम्मानित किया गया। विजयी स्लोगन में “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा”, “आजादी दी नहीं जाती, ली जाती है” और “सफलता दूर हो सकती है, लेकिन वह मिलती जरूर है” जैसे प्रेरक विचार शामिल रहे।

इस अवसर पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन के फाउंडर एवं चेयरमैन जी.के. भटनागर ने कार्यक्रम का संचालन किया और छात्रों का उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्होंने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। अंत में मुख्य अतिथि एन.एन. अचार्य को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

Share This Article