Vedant Samachar

India vs Australia Live Score, 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया को लगा सबसे बड़ा झटका, मैथ्यू रेनशॉ फिफ्टी ठोकने के बाद पवेलियन लौटे

Vedant Samachar
9 Min Read

LIVE NEWS & UPDATES

India vs Australia Live: ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी 37 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. हर्षित राणा की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने उनका शानदार कैच पकड़ा. इस दौरान अय्यर चोटिल भी हो गए और कैच पकड़ने के बाद वो मैदान में दर्द से तड़प उठे.

Ind vs Aus Live Match Score: मैथ्यू रेनशॉ ने ठोकी फिफ्टी
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ ने 48 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी. ये उनके वनडे करियर की पहली फिफ्टी है.

Ind vs Aus Live Score: एलेक्स कैरी को छोड़ा कैच
टीम इंडिया के प्रसिद्ध कृष्णा ने कुलदीप यादव की गेंद पर एलेक्स कैरी को छोड़ दिया. उस समय कैरी केवल 8 रन पर थे.

Ind vs Aus Live Match Score: ऑस्ट्रेलिया के 150 रन पूरे
तीसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रे्लिया ने 150 रन पूरे कर लिए हैं. मैथ्यू रेनशॉ और एलेक्स कैरी क्रीज पर मौजूद हैं.

Ind vs Aus Live Score: विराट ने लिया शानदार कैच
विराट कोहली ने एक शानदार कैच लेकर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट को पवेलियन भेज दिया. वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर उन्होंने शॉर्ट का एक तेज कैच लपक लिया. शॉर्ट 41 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए.

India vs Australia Live: रनों पर लगा ब्रेक
कप्तान मिचेल मार्श के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की रन गति पर ब्रेक लग गया है. क्रीज पर मैथ्यू शॉर्ट और मैथ्यू रेनशॉ मौजूद हैं.

Ind vs Aus Live Match Score: कप्तान मिचेल मार्श आउट
तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा है. कप्तान मिचेल मार्श 50 गेंदों में 41 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए.

Ind vs Aus Live Score: मिचेल मार्श की शानदार बल्लेबाजी
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श तीसरे वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया 15 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 88 रन बना चुकी है. मिचेल मार्श 49 गेंदों में 41 रन बनाकर खेल रहे हैं.

Ind vs Aus Live Score: शॉर्ट को मिला जीवनदान
मैथ्यू शॉर्ट जब खाता भी नहीं खोले थे, तभी उन्हें जीवनदान मिला. वो रनआउट होने से बचे. 10वें ओवर में गिल का थ्रो अगर विकेट पर लग जाता तो वो क्लियर आउट हो जाते.

Ind vs Aus Live Score: छा गए सिराज
सिडनी वनडे में सिराज छा गए. पहले उन्होंने अपनी गेंदबाजी की शुरुआत मेडन से की. फिर उन्होंने हेड को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया. हेड 29 रन बनाकर आउट हुए.

Ind vs Aus Live Score: हेड के नाम जुड़ी उपलब्धि
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर ट्रेविस हेड के नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है. उन्होंने भारत के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे तीसरे मुकाबले में वनडे क्रिकेट में पने 3000 रन पूरे कर लिए हैं. हेड ने ये स्कोर 44 से ज्यादा की औसत से बनाए.

India vs Australia Live: मार्श और हेड की पार्टनरशिप पर नजर
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीसरा वनडे सिडनी में खेला जा रहा है. इसमें ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 5 ओवर में 26 रन बनाए हैं. यानी उनकी स्टार्ट थोड़ी धीमी है. लेकिन मार्श और हेड कभी भी स्कोर बोर्ड को बढ़ाने में सक्षम हैं.

India vs Australia Live: सिराज का पहला ओवर
सिराज का पहला ओवर मैच का पहला ओवर भी रहा. सिराज ने ये ओवर मेडन फेंका. उन्होंने स्ट्राइक पर खड़े मार्श को रन बनाने के मौके नहीं दिए. इस तरह पहले ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर जीरो रन रहा.

Ind vs Aus Live Match Score: ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग शुरू
सिडनी वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. उसके लिए बल्लेबाजी की शुरुआत मार्श और हेड ने की.

India vs Australia LIVE: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैट शॉर्ट, मैथ्यू रेनशॉ, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, मिच ओवन, नाथन एलिस, मिचेल स्टार्क, एडम जंपा, जॉश हेडलवुड

India vs Australia Live Score: भारत की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

India vs Australia Live Score: गिल की हैट्रिक, ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. इस मतलब है कि टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करेगी. वनडे कप्तान बनने के बाद ये गिल का तीसरा मैच था और अपनी कप्तानी में वो तीनों टॉस हारे हैं. ये भारतीय टीम की लगातार 18वीं टॉस हार है.

महाराष्ट्रः बांग्लादेशी घुसपैठियों पर लगाम कसने की तैयारी
महाराष्ट्र में प्रवेश करने वाले बांग्लादेशी घुसपैठियों पर लगाम कसने की तैयारी चल रही है. घुसपैठ रोकने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. राज्य सरकार ने बांग्लादेशियों की ब्लैक लिस्ट तैयार करने और राशन कार्डों का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं.

Ind vs Aus Live Score: थोड़ी देर में टॉस
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी वनडे में टॉस भारतीय समय से सुबह के साढ़े 8 बजे होगा. वहीं इस मैच की पहली गेंद सुबह के 9 बजे फेंकी जाएगी.

Ind vs Aus Live Match Score: ऑस्ट्रेलिया का मंसूबा क्या?
मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 3 वनडे में से पहले दो जीतकर सीरीज पर कब्जा वैसे ही कर लिया है. अब उनकी नजर सिडनी में भारतीय टीम के सीरीज में सफाए यानी कि क्लीन स्वीप करने पर होगी.

India vs Australia Live: सिडनी में कैसा रहेगा मौसम?
सिडनी से क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि पूरे मैच के दौरान बारिश का नामोनिशान नहीं है. आसमान और मौसम दोनों ही बिल्कुल साफ रहने वाले हैं.

India vs Australia Live Score: सिडनी में आखिरी बार कब जीता भारत?
सिडनी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 वनडे जीते हैं. पहला वनडे भारतीय टीम ने 2008 में जीता था. जबकि 2016 में उसने आखिरी बार इस ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया को हराया था.

Ind vs Aus Live Score: सिडनी में आमना-सामना
भारत और ऑस्ट्रेलिया वनडे में सिडनी में 20वीं बार टकराने जा रहे हैं. इससे पहले यहां खेले 19 वनडे में 16 ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं जबकि 2 जीत भारत को मिली है. जबकि 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है.

India vs Australia Live Score, 3rd ODI Match Commentary and Latest Updates: पर्थ में हारे, और फिर एडिलेड में भी हारे. बैक टू बैक दो हार के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज तो भारत के हाथ से पहले ही जा चुकी है. अब सिडनी में ये देखना है कि टीम इंडिया खुद को क्लीन स्वीप से बचा पाती है या नहीं. ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में अपने 70 प्रतिशत मुकाबले जीते हैं.

भारत की बात करें तो सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जीत के मामले में उसका रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है. इस मैदान पर 16-2 से ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारत पर भारी रहा है. अब आंकड़ों पर जाएंगे तो जीत टेढ़ी खीर ही दिखती है.

Share This Article