Vedant Samachar

Amazon क्यों दे रही है अपने ड्राइवरों को AI चश्मा? कारण जानकर चौंक जाएंगे

Vedant Samachar
2 Min Read

ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon अब अपने डिलीवरी ड्राइवरों को AI स्मार्ट ग्लासेस देने की योजना बना रहा है। इन हाई-टेक ग्लासेस से ड्राइवर बिना फोन देखे पैकेज स्कैन कर सकेंगे, रास्ता जान सकेंगे और डिलीवरी प्रूफ रिकॉर्ड कर पाएंगे। कंपनी का कहना है कि इससे डिलीवरी प्रक्रिया तेज, आसान और पूरी तरह हैंड्स-फ्री होगी। अभी यह स्मार्ट ग्लासेस नॉर्थ अमेरिका में टेस्टिंग फेज में हैं। Amazon का कहना है कि AI सिस्टम डिलीवरी के हर स्टेप को ऑटोमेटिक बना कर समय बचाएगा और सटीकता बढ़ाएगा।

इन ग्लासेस में Augmented Reality (AR) और Artificial Intelligence (AI) का इस्तेमाल किया गया है। ड्राइवर सिर्फ देखकर पैकेज स्कैन, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और डिलीवरी प्रूफ कैप्चर कर सकेंगे। इसमें कंप्यूटर विज़न और सेंसिंग टेक्नोलॉजी होगी, जो रियल-टाइम जानकारी जैसे फ्लैट नंबर या पैकेज की सटीक लोकेशन दिखाएगी।

AI ग्लासेस ड्राइवर के डिलीवरी वैन से जुड़े रहेंगे और इसमें कंट्रोलर, स्वैपेबल बैटरी और इमरजेंसी बटन होगा। ड्राइवर के वाहन से उतरते ही ग्लासेस अपने आप चार्जिंग मोड में चले जाएंगे। ये जटिल इलाकों में भी सही रास्ता और पैकेज की लोकेशन दिखाएंगे।

Amazon ने ग्लासेस में फोटोक्रोमैटिक लेंस दिए हैं, जो रोशनी के अनुसार एडजस्ट हो जाते हैं। आवश्यकता होने पर इन्हें प्रिस्क्रिप्शन लेंस के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इन्हें लंबे समय तक आराम से पहनने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

फिलहाल प्रोजेक्ट पायलट फेज में है और ड्राइवरों से फीडबैक लिया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि AI ग्लासेस की सटीकता और विश्वसनीयता बेहतर बनाने के बाद इसे सभी डिलीवरी ड्राइवरों के लिए स्टैंडर्ड उपकरण बनाया जाएगा। यह कदम AI-पावर्ड लॉजिस्टिक्स चेन में एक बड़ा बदलाव साबित होगा और भविष्य में डिलीवरी और भी तेज़ और स्मार्ट बनेगी।

Share This Article