Vedant Samachar

सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर… 2000 से अधिक पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जानिए पूरी प्रक्रिया

Vedant Samachar
2 Min Read

नई दिल्ली,08जुलाई : अगर आप दिल्ली में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए सुनहरा साबित हो सकता है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने मलेरिया इंस्पेक्टर, पीजीटी, जेल वार्डर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2119 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 8 जुलाई 2025 से दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि: 7 अगस्त 2025 तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। समय पर आवेदन करना सुनिश्चित करें, अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

रिक्त पदों का विवरण:

पद का नाम पदों की संख्या

मलेरिया इंस्पेक्टर 37
आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट 8
पीजीटी इंजीनियरिंग ग्राफिक्स (पुरुष) 4
पीजीटी इंजीनियरिंग ग्राफिक्स (महिला) 3
पीजीटी अंग्रेजी (पुरुष) 64
पीजीटी अंग्रेजी (महिला) 29
पीजीटी संस्कृत (पुरुष) 6
पीजीटी संस्कृत (महिला) 19
पीजीटी हॉर्टिकल्चर (पुरुष) 1
पीजीटी एग्रीकल्चर (पुरुष) 5
डोमेस्टिक साइंस टीचर 26
असिस्टेंट (विभिन्न विभागों में) 120
टेक्नीशियन (विभिन्न विभागों में) 70
फार्मासिस्ट (आयुर्वेद) 19
वार्डर (केवल पुरुषों के लिए, दिल्ली जेल) 1676
प्रयोगशाला टेक्नीशियन 30
सीनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट (रसायन विज्ञान) 1
सीनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट (सूक्ष्म जीव विज्ञान) 1

आवेदन शुल्क:

जनरल और ओबीसी वर्ग: ₹100
एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला उम्मीदवारों: कोई शुल्क नहीं

महत्वपूर्ण सलाह:

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें ताकि पात्रता, आयुसीमा, शैक्षणिक योग्यता आदि की जानकारी स्पष्ट हो सके।

आवेदन कैसे करें:

  1. सबसे पहले DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://dsssb.delhi.gov.in
  2. होमपेज पर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  3. अगर आप नए उम्मीदवार हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  4. इसके बाद लॉग इन करके ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
  5. सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन सबमिट करें।
  6. आवेदन पत्र सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें और सुरक्षित रखें।
Share This Article