[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

Bigg Boss 19: ‘वाहियात औरत’ के टैग पर भड़कीं तान्या मित्तल, नीलम गिरी-फरहाना भट्ट की दुश्मनी में टूटी दोस्ती

Bigg Boss 19: ‘वाहियात औरत’ के टैग पर भड़कीं तान्या मित्तल, नीलम गिरी-फरहाना भट्ट की दुश्मनी में टूटी दोस्ती

मुंबई : टेलीविजन का सबसे बड़ा रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इस हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ से पहले एक नए हाई-वोल्टेज ड्रामे की वजह से सुर्खियों में है. घर के अंदर रिश्तों की बिसात पूरी तरह पलट चुकी है और इस बार निशाने पर आई हैं कंटेस्टेंट तान्या मित्तल. उनकी एक दोस्ती ने पूरे घर को उनके खिलाफ खड़ा कर दिया है, खासकर उनकी करीबी दोस्त नीलम गिरी को.

मेकर्स द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट प्रोमो में खुलासा हुआ कि नीलम गिरी और तान्या मित्तल की दोस्ती में दरार आ चुकी है, जिसकी वजह हैं फरहाना भट्ट. दरअसल नीलम की फरहाना से भयंकर दुश्मनी चल रही है. उन्होंने तान्या पर सवाल उठाया कि वह उस इंसान से क्यों बात कर रही हैं, जिसने उन्हें घर में सबसे ज्यादा रुलाया है. नीलम के सवाल उठाते ही, बाकी घरवालों ने भी तान्या को घेरना शुरू कर दिया.

अमाल और नेहल ने बोला तीखा हमला
इस पूरे मामले को और भड़काते हुए अमाल मलिक ने तान्या की दोस्ती पर सीधा तंज कसा. उन्होंने कहा, “जो नीलम का नहीं हो सकता, वो हमारा भी क्यों होगा? फरहाना तुम्हें तैयार कर रही है, ताकि कल नीलम निकल जाए तो तू उसकी सेकेंड दोस्त बनोगी.” इसी बीच, नेहल चुडासमा ने भी गुस्से में आगबबूला होकर तान्या को ‘वाहियात औरत’ का टैग दे डाला. अमाल ने हंसते हुए तान्या को छेड़ा कि अब उन्हें मजा आ रहा होगा, क्योंकि सब उन्हीं के बारे में बात कर रहे हैं. नेहल ने तान्या पर रोने का नाटक करने का आरोप लगाया.

तान्या का फूटा गुस्सा
घरवालों के लगातार ताने और आरोपों के बाद, तान्या मित्तल का सब्र का बांध टूट गया. उन्होंने चिल्लाते हुए सबको जवाब दिया कि वो रो नहीं रही हैं और तब से सभी की ‘जली-कटी’ बातें आराम से सुन रही हैं. इस प्रोमो को देखकर फैंस काफी खुश हैं. दर्शकों का कहना था कि वे काफी समय से चाहते थे कि नीलम गिरी यह मुद्दा घर में उठाएं और तान्या मित्तल का ‘झूठापन’ एक्सपोज करें.

[metaslider id="133"]

Vedant Samachar