Vedant Samachar

रायपुर स्टेशन में 5 की जगह अब प्लेटफार्म नंबर 7 में मिलेगी ये 3 ट्रेनें…

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर,22अक्टूबर (वेदांत समाचार) । छठ पर बिहार, झारखंड और उप्र जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रायपुर स्टेशन में विशेष व्यवस्था की गई है। प्लेटफार्म नंबर 05 की चौड़ाई कम होने के कारण रेलवे प्रशासन ने तीन एक्सप्रेस ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर 5 के स्थान पर 7 नंबर से चलने का निर्णय लिया है।

यात्रियों से अनुरोध है कि वह सीधे प्लेटफार्म नंबर 7 पर पहुंचे। इसके लिए यात्री स्टेशन के गुढ़ियारी ओर के प्रवेश द्वार से सीधे प्लेटफार्म नंबर 7 पर आ सकते हैं। यात्रियों को बल्क मैसेज द्वारा उनके फोन नंबर पर भेजा गया है। लगातार रायपुर स्टेशन पर उद्घोषणा के माध्यम से भी यात्रियों को अवगत कराया जा रहा है।

साथ ही कुलियों, सफाई कर्मियों ऑटो संचालकों को भी इस हेतु जागरूक किया गया है कि वह सीधे इन यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर 7 पर पहुंचाएं। दुर्ग-पटना साउथ बिहार एक्सप्रेस और दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 22 से 27 अक्टूबर, गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 23 अक्टूबर से प्लेटफार्म 07 से रवाना होगी।

Share This Article