Vedant Samachar

छत्तीसगढ़: 100 रुपए के लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या, खेल रहे थे जुआ; दो आरोपी हिरासत में

Vedant Samachar
1 Min Read
मृतक ताहिर हुसैन

रायपुर ,22अक्टूबर (वेदांत समाचार) । राजधानी रायपुर में 100 रुपए के लेनदेन के विवाद के बाद 2 भाइयों ने मिलकर एक युवक का मर्डर कर दिया है। दिवाली के दूसरे दिन 21 अक्टूबर को बीएसयूपी कॉलोनी भटगांव में कुछ युवक मिलकर जुआ खेल रहे थे तभी 2 पक्ष आपस में भिड़ गए।

जिसमें एक पक्ष के सूरज यादव और उसके भाई मदन यादव ने मिलकर ताहिर हुसैन पर कैंची से वार किया। घटना में ताहिर की मौत हो गई। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने दोनों आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

मर्डर के एक आरोपी की फोटो सामने आई है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

दोनों आरोपी से पूछताछ जारी

पुरानी बस्ती थाने के सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया कि फिलहाल प्रारंभिक विवेचना की जा रही है दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article