इतने दिन बाद है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए तारीख, समय और किन राशियों को रहना होगा सावधान

साल 2021 में चंद्र ग्रहण के दो योग हैं। पहला चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 को लगा था। अब वर्ष का दूसरा और आखिरी चंद्र 19 नवंबर को लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार साल का अंतिम ग्रहण महत्वपूर्ण होता है। इस दिन कई कार्य अशुभ माने जाते हैं। वह सभी 12 राशियों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण लगने का समय, राशियों पर प्रभाव और किन बातों का ध्यान रखना है।

वर्ष 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण हैं। इससे उपछाया चंद्र ग्रहण भी कहते हैं। यह भारत में सिर्फ असम और अरुणाचल प्रदेश में दिखाई देगा। इस आंशिक चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल नहीं रहेगा। भारत के अलावा अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण का समय

पंचांग के अनुसार 19 नवंबर को चंद्र ग्रहण दोपहर 11 बजकर 30 मिनट पर लगेगा। वह शाम 05 बजकर 33 मिनट पर समाप्त होगा।

वृषभ राशिवालों को रहना होगा सतर्क

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण वृषभ और कृतिका नक्षत्र में लगने वाला है। इस कारण वृषभ राशिवालों को सतर्क रहना होगा। इस जातकों को फिजूल खर्चें बढ़ सकते हैं।

इन बातों का रखें खास ध्यान

– चंद्र ग्रहण के दौरान शुभ काम नहीं करें।

– भगवान की मूर्ति को ना छुएं और किसी मंदिर के दर्शन न करें।‌

– चंद्र ग्रहण के दौरान में भोजन नहीं पकाएं और खाना भी नहीं चाहिए।

– ग्रहण के दौरान विवाद न करें और शारीरिक संबंध भी नहीं बनाएं।

– गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर बिल्कुल भी नहीं निकलना चाहिए।

– चंद्र ग्रहण के बाद दान करना शुभ होता है।

– चंद्र ग्रहण के बाद घर को गंगाजल छिड़ककर साफ करना चाहिए।

– चंद्र ग्रहण के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता रखें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’