1 से खोले जाएंगे कांगेर घाटी के सभी पर्यटन केंद्र

गदलपुर,29 अक्टूबर ( वेदांत समाचार )। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत आने वाले समस्त गुफाएं और पर्यटक स्थल आम पर्यटकों के लिए 1 नवम्बर से 15 जून तक खुले रहेंगे। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक ने बताया कि तीरथगढ़ जलप्रपात पर्यटकों के अवलोकन के लिए नियमित खुला रहेगा। कुटुमसर गुफा में प्रवेश करने का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।