छत्तीसगढ़ी संगीत जगत में एक बार फिर प्रेम के भावनात्मक रंग भरने जा रहा है नया म्यूजिक एल्बम , “छुप छुप के” रिलीज हो चुका हैं। यह गीत उन प्रेमी जोड़ों की गहरी भावना को दर्शाता है, जो बिना कहे ही एक-दूसर के मन के एहसास को समझ लेते हैं।
इस गीत के सिंगर हैं आकाश केवट और रश्मि राजन, जिन्होंने अपनी मधुर आवाज से गीत में सजीवता भर दी है। गीत के लिरिक्स और कंपोजिशन खुद आकाश केवट ने किए हैं, जबकि संगीत संयोजन (म्यूजिक) और मिक्सिंग का कार्य विक्की रंगारी ने बखूबी निभाया है। रिकॉर्डिंग चितापाली भस्मा, कोरबा जिला में की गई है।
वीडियो में मुख्य भूमिका में हैं मुकेश कैवर्त्या और ऋषिका साहू, जिनकी केमिस्ट्री दर्शकों को जरूर पसंद आएगी। निर्देशन, कोरियोग्राफी, कैमरा और एडिटिंग का जिम्मा AK फिल्म टीम ने संभाला है, जबकि एल्बम के प्रोड्यूसर हैं आकाश केवट।थंबनेल डिजाइन दुर्गेश कैवर्त्या द्वारा तैयार किया गया है और शूटिंग लोकेशन रही लेदारी और करमघोंगा की खूबसूरत वादियाँ।
यह एल्बम प्रेम और भावनाओं के संगम को छत्तीसगढ़ी अंदाज में बखूबी प्रस्तुत करता है। संगीत प्रेमियों के लिए “छुप छुप के” एक बेहतरीन तोहफा साबित होगा। यदि, आपने अभी तक इस धमाकेदार ऑडियो वीडियो एल्बम को नहीं देखा है, तो AKASH KEWAT CG 02 यूट्यूब पर देखिए। अपनी फीसबैक कमेंट में देकर बताइए।



