Vedant Samachar

Gold Price Today 19 October: दिवाली से पहले 96000 रुपये हुआ सोने का भाव, जोरदार गिरावट के बाद खरीददार हुए गदगद

Vedant Samachar
3 Min Read

नई दिल्ली,19अक्टूबर: त्योहारों के इस सीजन में सर्राफा बाजार में आम लोगों के लिए बड़ी राहतभरी खबर आई है। लगातार कीमतों में हो रही तेजी के बाद अब दिवाली से ठीक पहले सोने और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। यह गिरावट उन ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है, जो दिवाली पर खरीदारी की योजना बना रहे हैं।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1910 रुपये सस्ता
शनिवार 18 अक्टूबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1910 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 1,31,010 रुपये हो गई। इससे पहले 17 अक्टूबर को इसकी कीमत 1,32,920 रुपये थी। यही गिरावट लखनऊ में भी देखने को मिली, जहां सोने का दाम घटकर 1,31,010 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 1,750 रुपये घटकर 96,080 रुपये प्रति 8 ग्राम हो गया है।

चेन्नई में सोना हुआ 2180 रुपये सस्ता
दक्षिण भारत के शहर चेन्नई में भी सोने की कीमत में जोरदार गिरावट आई है। यहां 24 कैरेट सोना 2180 रुपये टूटकर 1,30,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे खरीदारों को उम्मीद से ज्यादा राहत मिली है।

22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम में भी गिरावट
आज देश की राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत में ,750 रुपये की गिरावट दर्ज की गई, जिससे इसका नया भाव 1,20,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 18 कैरेट सोना 1440 रुपये फिसलकर 98,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

चांदी में आई अब तक की सबसे बड़ी गिरावट
इस बार गिरावट केवल सोने तक सीमित नहीं रही, बल्कि चांदी के दामों में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। 18 अक्टूबर को चांदी की कीमत 13,000 रुपये प्रति किलो टूटकर 1,64,000 रुपये हो गई। इससे पहले 17 अक्टूबर को इसका भाव 1,77,000 रुपये प्रति किलो था। दो दिन में कुल 17,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है।

सर्राफा एसोसिएशन ने क्या कहा?
सर्राफा एसोसिएशन का कहना है कि अक्टूबर की शुरुआत से ही सोने की कीमतों में तेजी थी, लेकिन दिवाली से पहले आई इस गिरावट से आम ग्राहकों को काफी ज्यादा राहत मिली है। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे फेस्टिव सीजन की खरीदारी में इजाफा होगा।

Share This Article