नवंबर में 17 दिन बैंकों में नहीं होगा कामकाज, छुट्टी से होगी महीने की शुरुआत

26 अक्टूबर (वेदांत समाचार) अक्टूबर में बैंकों में 17 दिन कामकाज नहीं होगा। नवंबर में दिवाली और गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा समेत कई सारे त्योहार पड़ रहे हैं। इसके चलते देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों के लिए 11 छुट्टियां तय की गई हैं। इनके अलावा 4 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे।

तारीखबंद रहने का कारणकहां बंद रहेंगे
1 नवंबरकन्नड़ राज्योत्सवबेंगलुरु और इंफाल
3 नवंबरनरक चतुर्दशीबेंगलुरु
4 नवंबरदिवाली अमावस्या / काली पूजाबेंगलुरु को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद
5 नवंबरदिवाली (बलि प्रतिपदा) / विक्रम संवत न्यू ईयर / गोवर्धन पूजाअहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई और नागपुर
6 नवंबरभाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चाकोबागंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद
7 नवंबररविवारसभी जगह
10 नवंबरछठ पूजा / सूर्य षष्ठी डाला छठपटना और रांची
11 नवंबरछठ पूजापटना
12 नवंबरवांगला उत्सवशिलांग
13 नवंबरमहीने का दूसरा शनिवारसभी जगह
14 नवंबररविवारसभी जगह
19 नवंबरगुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमाआइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर
21 नवंबररविवारसभी जगह
22 नवंबरकनकदास जयंतीबेंगलुरु
23 नवंबरसेंग कुट्सनेमशिलांग
27 नवंबरशनिवारसभी जगह
28 नवंबररविवारसभी जगह

कानपुर और लखनऊ में लगातार 4 दिन बैंक बंद
कानपुर और लखनऊ में 4 से 7 नवंबर लगातार 4 दिन बैंक बंद रहेंगे। वहीं, शिलांग में 12 से 14 नवंबर तक 3 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में इन जगह के लोगों को इन छुट्टियों का ध्यान रखना जरूरी है।