बिलासपुर,17अक्टूबर (वेदांत समाचार) । एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में आज दिनांक 17 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को “धनतेरस” के शुभ अवसर पर प्रशासनिक भवन के कैश कक्ष में माँ लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई।
इस अवसर पर निदेशक (वित्त) डारला सुनील कुमार एवं निदेशक (तकनीकी) संचालन/परियोजना रमेश चन्द्र महापात्र सहित वित्त विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पूजन उपरांत उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। सभी ने एक-दूसरे को धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और समृद्धि, सुख-शांति एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।



