मंत्री अकबर का गर्मजोशी से हुआ स्वागत…

रायपुर25 oct (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के वन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर सोमवार को कवर्धा प्रवास पर हैं। कवर्धा व्ही स्थान है, जहां पर बीते दिनों सामाजिक सौहाद्र बिगड़ने की घटना सामने आई थी, जहां पर माहौल सुधरने के बाद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और मंत्री मोहम्मद अकबर ने लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया था। कवर्धा से ही मोहम्मद अकबर विधानसभा चुनाव भी लड़ते हैं।

सोमवार को प्रवास के दौरान क्षेत्र की करीब पांच सौ से अधिक गाड़ियों का काफिलामंत्री के स्वागत के लिए पहुंचा। इस दौरान अकबर का गर्मजोशी से स्वागत भी किया गया। मंत्री का यात्रा के दौरान अगरी, दशरंगपुर, इंदौरी, बिरकोना में मंत्री स्वागत हुआ