[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

Haal Movie Controversy: शेन निगम की फिल्म का ‘हाल’ बेहाल, बीफ पर बवाल के बाद भावनाओं को आहत करने का लगा आरोप

मुंबई : ‘कुंबलंगी नाइट्स’ फेम एक्टर शेन निगम की फिल्म का ‘हाल’ बेहाल हो रखा है. इस फिल्म के ऊपर लगातार खतरे के बादल मंडरा रहे हैं.v पहले बीफ खाने के सीन को लेकर CBFC ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया था, जिसके बाद मेकर्स ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. अब कैथलिक कांग्रेस ने भी फिल्म पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद फिल्म को लेकर मेकर्स के सामने एक और मुसीबत खड़ी हो गई है.

केरल हाई कोर्ट ने शुक्रवार को कैथलिक कांग्रेस की शिकायत को तरजीह देते हुए फिल्म को खुद देखने की बात कही. कोर्ट ने कहा कि वो 21 अक्टूबर की सुनवाई में एक तारीख तय करेगी, जिसमें जज खुद इस फिल्म को देखगे. जस्टिस वी.जी अरुण ने कहा कि वो खुद इस फिल्म को देखेंगे और फिर फैसला लेंगे.

भावनाओं को आहत करती है फिल्म?
अपनी शिकायत में कैथलिक कांग्रेस ने कहा कि ये फिल्म लव जिहाद जैसे मुद्दे को ग्लोरिफाई करती है. आरोप लगाया गया कि ये फिल्म थामारास्सेरी (कोझिकोड में एक जगह) के बिशप (कैथलिक प्रीस्ट) को इस तरह के संबंधों का फेवर करते दिखाती है. शिकायत में आगे कहा गया कि अगर इसी तरह से इस फिल्म को आगे रिलीज करने की इजाजत दी गई तो ये क्रिश्चियन कम्यूनिटी की भावनाओं को आहत कर सकती है, साथ ही समाज में एक गलत मैसेज दे सकती है.

मेकर्स ने किया था हाई कोर्ट का रुख
ऑर्गेनाइजेशन ने अपनी बात को आगे रखते हुए कोर्ट को बताया कि इस फिल्म में एक बिशप को इंटरफेथ मैरेज (दूसरे धर्म में शादी) को बढ़ावा देते दिखाया गया है, जो थामारास्सेरी बिशप का अपमान है. मेकर्स पर आरोप लगाया गया कि बिना थामारास्सेरी बिशप की इजाजत के उनके घर पर इस फिल्म के सींस को शूट किया गया. आपको बता दें, CBFC ने मेकर्स से फिल्म में 15 सीन्स को हटाने की मांग की है, जिसमें ध्वज प्रणाम (Dhwaja Pranaman), संघम कवल उंड (Sangham Kawal Und) और बीफ बिरयानी खाने वाले सीन शामिल हैं. हालांकि, मेकर्स का कहना है कि फिल्म में बीफ बिरयानी का कोई ऐसा सीन है ही नहीं.

[metaslider id="133"]