Vedant Samachar

सर्वधर्म भजन संध्या में एकता और सद्भाव का संदेश,महापुरुषों के तैलचित्रों पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा,17अक्टूबर (वेदांत समाचार)। जागृति क्लब द्वारा नगर में सर्वधर्म भजन संध्या एवं महापुरुषों के तैलचित्रों पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्र के अमर महापुरुषों — महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, भगत सिंह, डॉ. भीमराव अंबेडकर, लाल बहादुर शास्त्री, चंद्रशेखर आज़ाद, स्वामी विवेकानंद, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज, बिरसा मुंडा, प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले, समाज सेविका मदर टेरेसा एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण से हुई। महिला मंडल की श्रीमती गीतांजलि ज्योति दीवान, सतनाम/सूर्यवंशी समाज की अध्यक्ष सावित्री हंस एवं संगीता सूर्यवंशी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

भजन संध्या में सभी धर्मों और पंथों के अनुयायी — महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। विभिन्न समाजों की मंडलियों ने अपने-अपने भजन, प्रार्थना और कीर्तन प्रस्तुत किए, जिससे पूरा परिसर सद्भावना और एकता के संदेश से गूंज उठा।

कार्यक्रम में नगर पालिका कटघोरा के अध्यक्ष राज जयसवाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होकर एकता और भाईचारे की सुंदर मिसाल पेश की।

मुख्य अतिथि के रूप में ए.के. राय (उपक्षेत्रीय प्रबंधक), श्री बिजेकर खान (प्रबंधक) तथा सुरक्षा अधिकारी बंजारे साहब उपस्थित रहे।

सर्वधर्म अतिथियों में विभिन्न समुदायों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया —
हिंदू समाज से सुबोध तिवारी, अजय शर्मा, दिनेश आदित्य, बोधि निषाद, तानेश दीप, धनेश देवांगन एवं मुनि बाबू।


सिख समाज से सरदार बलबीर सिंह और भगवंत सिंह।


मसीह समाज से जोशी बेबी, क्लविंद मसीह एवं संतोष मसीह।


मुस्लिम समाज से अशरफ भाई जान, नसीम अहमद और फिरोज खान। कबीर पंथ से पोषक दास महंत, सूरज गुप्ता, प्रेम दास महंत, प्रीति महंत एवं जलवती महंत। सतनाम/सूर्यवंशी समाज से रवि खुते, प्यारे बंजारे, डहरिया जी और शिवानी खुते उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय में जागृति क्लब के सचिव विमल मानिकपुरी का विशेष सहयोग रहा।

Share This Article