मुंबई : रणवीर सिंह लंबे वक्त से धांसू वापसी की तैयारी में हैं. यूं तो उनकी पिछली फिल्मों ने ठीक-ठाक बिजनेस किया है. पर जैसे फैन्स उन्हें देखना चाहते हैं, वो ‘धुरंधर’ से पूरा हो सकता है. क्योंकि जब फिल्म का पहला लुक सामने आया था, उस वक्त भी एक्टर को काफी प्यार मिला था.वजह थी उनका उसी तरह दिखना, जैसे खिलजी बनकर नजर आए थे. खैर, 5 दिसंबर को आदित्य धर की फिल्म Dhurandhar आने वाली है. जिसे लेकर कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि दिवाली पर मेकर्स कोई सॉन्ग रिलीज करने वाले हैं. लेकिन वो सॉन्ग दिवाली से पहले ही आ गया है. पर सबसे पहले जान लीजिए कि फिल्म का ट्रेलर कब आने वाला है?
इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा भी कई बड़े चेहरे नजर आने वाले हैं. जिसमें- संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी शामिल हैं. फर्स्ट लुक के हिसाब से सभी एकदम विलेन वाले अंदाज में हैं, जो फिल्म को अलग लेवल पर ले जाएगा. क्योंकि हर एक्टर का अपना एक अलग फैन बेस है. इसी बीच ट्रेलर को लेकर क्या जानकारी मिल गई है?
‘धुरंधर’ का ट्रेलर कब आएगा?
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को लेकर तगड़ा माहौल बना हुआ है. ऐसे में एक न्यूज वेबसाइट पर नई रिपोर्ट छपी. जिसके मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर दिवाली पर नहीं, बल्कि 12 नवंबर को रिलीज किया जाएगा. यानी ट्रेलर आने में महीने से भी कम वक्त बचा है. हालांकि, उम्मीद थी कि उससे पहले ही एक गाना लाया जाएगा, जो कि अब पूरा हो गया है. फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है. यह इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. जिसपर Saregama India, Jio Studios, and B62 Studios ने पैसा लगाया है. ‘उरी’ जैसी शानदार फिल्म से धमाल मचा चुके आदित्य धर के इस प्रोजेक्ट से सबको काफी उम्मीदे हैं.
5 दिसंबर को फिल्म को रिलीज कर दिया जाएगा, ऐसे में 12 नवंबर को ट्रेलर लाने के लिए एकदम सही वक्त चुना है. दरअसल फिल्म की शूटिंग काफी पहले ही पूरी हो गई है. आखिर में अक्षय खन्ना का एक सीक्वेंस रह गया था, जिसे कंप्लीट किया जाना था. अब ट्रेलर का इंतजार किया जा रहा है.
रणवीर सिंह के पास बड़ा मौका
दरअसल रणवीर सिंह कई प्रोजेक्ट्स को छोड़ चुके हैं. ऐसे में पिछले कुछ वक्त से काफी ट्रोल भी किए गए हैं. धुरंधर के बाद उन्हें डॉन 3 पर काम करना है, जो फरहान अख्तर का बड़ा प्रोजेक्ट है. तो उससे पहले जरूरी है कि एक बड़ी फिल्म हो. जिसने न सिर्फ लोगों का प्यार कमाया हो, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी खूब पैसे छापे हो.



