Vedant Samachar

बोलीदारों को रेत खदान आबंटन प्रक्रिया का दिया गया प्रशिक्षण

Vedant Samachar
1 Min Read

बिलासपुर ,15अक्टूबर (वेदांत समाचार) । जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभाभवन में ई-नीलामी प्रक्रिया से रेत खदान आबंटन के लिए इच्छुक बोलीकर्ताओं को एमएसटीसी पोर्टल का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम 2025 के अनुसार खनिज साधन विभाग अंतर्गत गौण खनिज साधारण रेत खदानों का आबंटन ई-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) प्रक्रिया के तहत एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से किये जाने, ई-नीलामी से संबंधित समस्त प्रकिया यथा निविदा जारी करना, निविदा में भाग लेने हेतु बोलीकर्ताओं का पंजीयन, बोली लगाने की प्रक्रिया, तकनीकी अहर्ताघारी बोलीकर्ताओं का चयन, लॉटरी प्रक्रिया, अधिमानी बोलीदार का चयन इत्यादि समस्त कार्यवाही उक्त पोर्टल के माध्यम से ही किये जाने के संबंध में जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (खनिज साधन विभाग) डी. महेश बाबू, जिला कार्यालय खनिज शाखा के उप संचालक (ख.प्र.) किशोर कुमार गोलघाटे, खनि अधिकारी श्रीमति सीमा रथ, संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म नवा रायपुर एवं एमएसटीसी लिमिटेड के अधिकारियों के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जिला बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, जीपीएम., मुंगेली, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती के उप संचालक (ख.प्र.), खनि अधिकारी, सहायक खनि अधिकारी, खनि निरीक्षक एवं बड़ी संख्या में इच्छुक बोलीकर्ता उपस्थित हुए।

Share This Article