Vedant Samachar

हरदीबाजार में श्रीमद् भागवत कथा आयोजन की तैयारी, 15 अक्टूबर को होगी आम बैठक…

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा,14अक्टूबर (वेदांत समाचार)। हरदीबाजार क्षेत्र में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। विश्व विख्यात कथावाचक डॉ. श्याम सुंदर पाराशर जी के श्रीमुख से कथा का आयोजन दीपका क्षेत्र के श्रमवीर स्टेडियम में किया जाएगा।

कथा आयोजन की रूपरेखा तय करने और व्यवस्थाओं पर चर्चा के लिए 15 अक्टूबर (बुधवार) को शाम 6 बजे प्रगति नगर दुर्गा पंडाल में एक आम बैठक रखी गई है।

श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति, प्रगति नगर दीपका ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, भक्तों और नागरिकों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
यह जानकारी अश्वनी मिश्रा द्वारा दी गई है।

Share This Article