Bhojpuri Gana: मोनालिसा और अक्षरा के साथ एक ही बेडरूम में पवन सिंह ने किया जोरदार रोमांस,

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह (Pawan Singh), मोनालिसा (Monalisa) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का काफी बोलबाला है। पवन और अक्षरा सिंह की रियल जोड़ी अब भले ही खत्म हो गई हो लेकिन इनके ऑनस्क्रीन रोमांस को आज भी बहुत पसंद किया जाता है। वहीं अगर मोनालिसा की बात की जाए तो आज भले ही भोजपुरी सिनेमा जगत में एक्ट्रेस भले ही कम सक्रीय हो गईं हो, लेकिन आज भी उनके दीवानों की कमी नहीं है। सोचिए जब इन तीनों के अलग- अलग इतनी डिमांड है तो साथ में इनका कॉम्बिनेशन कितना जोरदार होगा।

आज हम बात कर रहे हैं इन तीनों के ‘दिया गुल कर रानी’ (Diya Gul Kara Rani) गाने की। इस गाने की शुरुआत में मोनालिसा और पवन सिंह दिखाई देते हैं। इस वीडियो सॉन्ग में दोनों सुहागरात मना रहे हैं। गाने में आपको मोनालिसा और पवन सिंह का तगड़ा रोमांस देखने को मिलेगा। गाने का मुखड़ा खत्म होती ही इसमें अक्षरा सिंह नजर आती हैं। पवन सिंह और मोनालिसा के रोमांस की आवाजे जब अक्षरा तक पहुंचती हैं तो उनकी नींद खुल जाती है और वह चुपके से दोनों की सुहागरात देखने लगती है। इसके बाद गाने में पवन और अक्षरा सिंह का रोमांस दिखाई देता है। इस वीडियो सॉन्ग के खत्म होनें के साथ ये पता चलता है कि मोनालिसा और पवन सिंह को साथ देखकर अक्षरा ने एक्टर के साथ खुद को इमैजिन कर लिया था।

देखिए जबरदस्त वीडियो सॉन्ग…. Also Read – रिलीज हुआ Sidnaaz का मचअवेटेड वीडियो सॉन्ग Habit, फैंस बोले- मिस यू सो मच सिड ‘दिया गुल कर रानी’ गाने को इन तीनों की फिल्म ‘पवन राजा’ (Pawan Raja) से लिया गया है। इस गाने को ‘वेव म्यूजिक’ (Wave Music) नाम के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है और इसे अबतक 4,541,114 बार देखा जा चुका है। इस गाने को पवन सिंह ने इंदु सोनाली (Indu Sonali) के साथ मिलकर गाया है। गाने के ताबड़तोड़ लिरिक्स मनोज मतलबी (Manoj Matlabi) ने लिखें हैं, वहीं इसका म्यूजिक अविनाश झा घुंघरू (Avinash Jha”Ghunghroo”) ने कंपोज किया है।