Vedant Samachar

घने वनों से घिरा है मयाली नेचर कैम्प, भ्रमण करने ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ

Vedant Samachar
1 Min Read

छत्तीसगढ़,14अक्टूबर (वेदांत समाचार) : छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले के कुनकुरी परिक्षेत्र में स्थित मयाली नेचर कैम्प अपनी प्राकृतिक सुंदरता एवं मनोहारी परिवेश के कारण पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह क्षेत्र घने वनों से आच्छादित है। यह क्षेत्र जशपुर जिले को प्रकृति द्वारा मिला एक अनुपम उपहार है।

मयाली नेचर कैम्प देवबोरा एवं मयाली ग्राम के मध्य स्थित है। यह स्थल पारिवारिक भ्रमण, मित्रों के साथ अवकाश व्यतीत करने तथा साहसिक गतिविधियों के शौकीनों के लिए लंबी दूरी की पैदल यात्राओं हेतु अत्यंत उपयुक्त है।

पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मयाली नेचर कैम्प में ऑनलाइन गेट मनी बुकिंग सुविधा प्रारंभ की गई है। इस सुविधा के माध्यम से पर्यटक अब अपने भ्रमण हेतु ऑनलाइन टिकट प्राप्त कर मयाली नेचर कैम्प की प्राकृतिक सौंदर्यता का आनंद लें सकते हैं।

Share This Article