मुंबई : 2025 के कुछ ही महीने बचे हैं, जिसमें कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं. फिलहाल दिवाली से दोबारा शुरुआत होगी, जब ‘थामा’ रिलीज होगी. हालांकि, नवंबर और दिसंबर में भी कुछ बड़ी फिल्में शेड्यूल हैं. जिनमें से एक है- रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’. फिल्म का अबतक सिर्फ फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है, पर ऐसी चर्चा है कि मेकर्स एक गाना जल्द लाएंगे. यह वही गाना है, जो पहले लुक में भी सुनने को मिला था. हालांकि, रणवीर सिंह का रास्ता उतना भी साफ नहीं होगा, जितना लग रहा है. क्योंकि एक साउथ सुपरस्टार की फिल्म 5 दिसंबर को ही आ रही है. अब उस एक्टर ने रिलीज से पहले ही 145 करोड़ रुपये छाप लिए हैं.
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक काफी धांसू था. साथ ही फिल्म में कई बड़े एक्टर्स साथ नजर आने वाले हैं, जिसमें संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल भी शामिल हैं. पर नई रिपोर्ट से पता लगा कि 65 साल के एक्टर ने पूरी तैयारी कर ली है. उनकी फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स रिकॉर्डतोड़ कीमतों पर बिके हैं. जानिए किसने खरीदे और कैसी तैयारी हो रही है.
रणवीर सिंह के दुश्मन ने कितने छापे?
हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि नंदमुरी बालकृष्ण की ‘अखंड 2’ ने रिकॉर्डतोड़ कीमतों पर थिएट्रिकल राइट्स बेचे हैं. दरअसल फिल्म के डिजिटल राइट्स हासिल करने के लिए जियो प्लस हॉटस्टार सबसे आगे था. हालांकि लिस्ट में नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो का नाम भी सामने आया. इसी बीच जानकारी मिली कि ‘अखंड 2’ की डिजिटल डील 85 करोड़ रुपये में हुई है. वहीं, फिल्म के सैटेलाइट राइट्स 60 करोड़ रुपये में बिके हैं. मेकर्स ने हाल ही में फिल्म के सभी थिएट्रिकल डील कंप्लीट कर लिए हैं. वहीं, फिल्म का पूरा बिजनेस बंद हो गया है.
सबसे खास बात यह है कि थिएट्रिकल राइट्स रिकॉर्ड कीमत पर बिके हैं. जो बालाकृष्ण की अबतक की फिल्मों में से सबसे ज्यादा है. वहीं फिल्म की रिलीज से पहले ही मेकर्स को तगड़ा फायदा हो गया है. बताते चलें कि ‘अखंड 2’ 5 दिसंबर को रिलीज के लिए तैयार है. जिसके बैकग्राउंड स्कोर पर फिलहाल थमन काम कर रहे हैं. वहीं, शूटिंग के कुछ हिस्से पूरे हो चुके हैं और Boyapati Sreenu फाइनल एडिट पर फोकस कर रहे हैं.
रणवीर सिंह का पलड़ा है भारी
दरअसल रणवीर सिंह की फिल्म को आदित्य धर बना रहे हैं, जो पहले भी कई बार इम्प्रेस कर चुके हैं. वहीं, उनकी फिल्म के राइट्स कितने में बिकेंगे, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है. पर रणवीर सिंह को इस पिक्चर से काफी फायदा हो सकता है.



