मध्य प्रदेश,14अक्टूबर : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और बैतूल में कफ सिरप से 25 बच्चों की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में जबलपुर की कटारिया फार्मा कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस रद्द कर दिया गया और कार्यालय एवं गोदाम को सील कर दिया गया।
खाद्य एवं औषधि विभाग की जांच में कंपनी पर गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। कटारिया फार्मास्युटिकल्स ने चेन्नई की श्री सन फार्मा कंपनी से 660 बोतल कोल्ड्रिफ कफ सीरप मंगाई थी, जिनमें से 594 बोतलें छिंदवाड़ा में सप्लाई की गईं। शेष 66 बोतलें फ्रीज में रखी गईं, जिनमें से 16 बोतलों के सैंपल भोपाल लैब जांच के लिए भेजे गए थे।
जांच टीम में छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला और बालाघाट के ड्रग एवं औषधि विभाग के अधिकारी शामिल थे। जबलपुर कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि यदि Coldrif और Nextro-DS सिरप बेचे जाने की जानकारी हो तो प्रशासन को सूचित करें।



