छत्तीसगढ़ : आखिर ऐसा क्या हुआ जो पहले बेरहमी से काटा पत्नी का गला, फिर फंदा लगाकर पति ने कर ली ख़ुदकुशी…इलाके में फैली सनसनी

रायपुर। राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ सिविल लाइन इलाके में पति ने पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी, फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना सिविल लाईन थाना क्षेत्र के आकाशवानी उत्कल बस्ती की है। आज दोपहर में आसपास के लोगों ने घर पर पति और पत्नी का शव देखा, तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। और जांच में जुट गई है।

सिविल लाइन पुलिस आशंका जाता रही है कि रहा है कि आरोपी पति सोनू बघेल 39 वर्ष ने अपनी पत्नी रामा बघेल 37 वर्ष की धारदार हथियार से हत्या की होगी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला का शव घर के किचन में खुन से लथपथ पाया गया है। वहीं पति का शव घर के दूसरी मंजिल के कंमरे में फंदे से लटका हुआ मिला है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।