Vedant Samachar

25 सालों बाद पति के सामने पहुंची श्वेता तिवारी, पुरानी वीबी को देखते ही जकड़कर कर लिया किश

Vedant Samachar
3 Min Read

मुंबई : Shweta Tiwari Ronit Roy Romance Video: स्टार प्लस ने इस वर्ष अपने शानदार 25 साल पूरे करते हुए सिल्वर जुबली मनाई है। पिछले ढाई दशकों में यह चैनल दर्शकों को कई सुपरहिट शोज़ और यादगार किरदारों से जोड़ता रहा है। ये किरदार और उनकी कहानियाँ देशभर के घरों का हिस्सा बन चुके हैं। हर साल की तरह, इस बार भी चैनल ने ‘स्टार परिवार अवॉर्ड्स’ के ज़रिए अपने सफर का जश्न मनाया, लेकिन इस बार यह समारोह कुछ खास रहा क्योंकि खुद यह अवॉर्ड शो भी 25 साल का हो गया।

इस खास मौके पर एक भव्य आयोजन रखा गया, जिसमें उन तमाम कलाकारों और धारावाहिकों को सम्मानित किया गया जिन्होंने भारतीय टेलीविज़न को नई पहचान दी। इस खास अवसर पर, लोकप्रिय शो ‘कसौटी ज़िंदगी की’ के प्रमुख किरदार प्रेरणा और मिस्टर बजाज, यानी श्वेता तिवारी और रोनित रॉय की जोड़ी ने एक बार फिर मंच पर वापसी की।

स्टार प्लस के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन दोनों कलाकारों का एक रोमांटिक डांस वीडियो साझा किया गया है, जिसमें वे अपने पुराने किरदारों की झलक में नज़र आ रहे हैं। वीडियो देखकर फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई है। हालांकि, कुछ दर्शकों को अब भी प्रेरणा के साथ अनुराग बासु की जोड़ी की कमी महसूस हो रही है।

https://www.instagram.com/reel/DPVm8-EDvGr/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

जिन दर्शकों को जानकारी नहीं है, उन्हें बता दें कि श्वेता तिवारी और रोनित रॉय ने करीब 24 साल पहले टीवी के सबसे चर्चित शोज़ में से एक ‘कसौटी ज़िंदगी की’ में साथ काम किया था, और अब इतने सालों बाद एक बार फिर ये जोड़ी स्क्रीन पर नज़र आएगी।इसके अलावा, इस साल के ‘स्टार परिवार अवॉर्ड्स’ के रेड कारपेट पर टेलीविजन इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियाँ भी नज़र आएंगी, जिनमें उर्वशी ढोलकिया, करण मेहरा, दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया के साथ, शिवांगी जोशी, जय सोनी, रागिनी खन्ना, अमर उपाध्याय, जिया मानेक, हर्ष राजपूत और करण पटेल शामिल हैं। ध्यान दें, ‘स्टार परिवार अवॉर्ड्स 2025’ का प्रसारण 12 अक्टूबर को शाम 7 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर किया जाएगा। इस रंगारंग कार्यक्रम में दर्शकों को कई जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ-साथ मिस्टर बजाज और प्रेरणा की यादगार जोड़ी भी एक बार फिर देखने को मिलेगी।

Share This Article