‘महीने में सिर्फ 2 बार नहाती है’, गर्लफ्रेंड की हकीकत जान लड़का हैरान

एक लड़के ने सोशल मीडिया (Social Media) पर अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) के बारे अजीबोगरीब बात बताई. लड़के ने कहा कि उसकी गर्लफ्रेंड हर दो हफ्ते में केवल एक बार नहाती है. जिसके कारण उसके शरीर से बदबू आती रहती है. मजबूरन उसे अलग सोफ़े पर अकेले सोना पड़ता है. लड़के ने और क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं.. 

‘मिरर यूके’ के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म Reddit पर एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर कई खुलासे किए. हालांकि, लड़के ने अपनी पहचान को गुप्त रखा. उसने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड से इतनी बदबू आती है कि उसे अकेले सोफे पर सोना पड़ता है. 

लड़के ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड 15 दिन में एक बार नहाती है, यानी महीने में सिर्फ दो बार. इस वजह से उसके शरीर से बहुत बदबू आती है, जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर पाता है. Reddit पर इस कहानी को शेयर करने वाले शख्स ने अपने नाम का खुलासा नहीं किया, लेकिन उसने बताया कि वह गर्लफ्रेंड के साथ 3 साल से रिलेशन में है. 

शुरू में वे दोनों लेकिन अलग-अलग रहते थे. लेकिन जब उन्होंने साथ रहने का फैसला किया तो लड़का गर्लफ्रेंड की आदते देख हैरान रह गया. लड़के ने कहा- “मैं उससे प्यार करता हूं, लेकिन मुझे नहीं पता था कि वह कई दिनों तक नहाती ही नहीं है. वह हर दूसरे हफ्ते में अधिकतम एक बार नहाती है.” 

गर्लफ्रेंड से की बात तो वो हो गई नाराज!

लड़के ने बताया उसने जब इस मुद्दे पर गर्लफ्रेंड से बात की तो वो नाराज हो गई. इसके बाद कई दिनों तक दोनों ने एक दूसरे से आंख तक नहीं मिलाई. उधर, लड़के के Reddit पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट्स किये हैं. किसी ने ब्रेकअप की सलाह दी तो किसी ने गर्लफ्रेंड को और समझाने की सलाह दी. 

ये है दुनिया का सबसे ‘गंदा’ आदमी

आपको बता दें कि 83 वर्षीय ईरानी (Iranian) अमौ हाजी (Amou Haji) को दुनिया का सबसे गंदा आदमी (World Dirtiest Wan) कहा जाता है. क्योंकि हाजी 65 वर्षों से नहाया ही नहीं. बिजनेस टुडे के मुताबिक, हाजी का कहना है कि वो पानी से डरता है, इसीलिए नहाने से परहेज करता है. उसका मानना ​​​​है कि अगर वह नहाएगा तो बीमार पड़ जाएगा. इसी डर से वह पिछले छह दशकों से नहाया ही नहीं.