आने वाले दो दिन शुष्क रहेगा मौसम, तापमान में नहीं होगा बदलाव

छत्तीसगढ़ से अब मानसून की विदाई शुरू होते ही प्रदेश का मौसम भी अब पूरी तरह से बदलने लगा है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही दोपहर की तपिश भी बढ़ने लगी है। मंगलवार को रायपुर का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। यहां का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दो दिनों में भी राजधानी रायपुर सहित प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में किसी भी प्रकार से बदलाव की कोई संभावना नहीं दिख रही है। हालांकि, अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं होगा।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई कांकेर तक हो चुकी है। इसका असर भी अब दिखने लगा है और तापमान बढ़ने के साथ ही दोपहर की तपिश भी बढ़ने लगी है। राज्य से मंगलवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो चुकी है। प्रदेश का मौसम अब पूरी तरह से बदलने लगा है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही दोपहर की तपिश भी बढ़ने लगी है। मंगलवार को रायपुर का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। यहां का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दो दिनों में भी राजधानी रायपुर समेत प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में किसी भी प्रकार से बदलाव की संभावना नहीं है।