Vedant Samachar

CG Crime : आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल, आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार

Vedant samachar
1 Min Read

जगदलपुर, 08 अक्टूबर  सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले एक आरोपी को बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार, जगदलपुर के रहने पीड़ित का मोबाइल जगदलपुर रेलवे स्टेशन में गुम हो गया था। आरोपी बिरंची पनिग्राही ने मोबाइल हाथ लगने के बाद पीड़ित को मोबाइल में मौजूद निजी तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी दी और पैसे की मांग करने लगा।

जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत बोधघाट थाना में दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बिरंची पनिग्राही को ओडिशा के जिला नयापारा से गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article