[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

नागरदा में धूमधाम से मनाया गया दशहरा उत्सव, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे रहे मुख्य अतिथि

सारंगढ़-बिलाईगढ़,07 अक्टूबर 2025। बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नागरदा में मंगलवार को दशहरा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे शामिल हुए।

गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि का बाजे-गाजे और आतिशबाज़ी के साथ जोरदार स्वागत किया। उत्सव स्थल पर पारंपरिक परिधानों में सजे ग्रामीणों ने नाच-गान के माध्यम से लोकसंस्कृति की सुंदर झलक पेश की।

मुख्य अतिथि संजय पांडे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल की सांस्कृतिक परंपराएं हमारी असली पहचान हैं, इन्हें संरक्षित रखना हम सबका दायित्व है।

इस अवसर पर जिला पंचायत स्वास्थ्य विभाग सभापति सुशीला मारुति साहू, सभापति भगवंती कुंजाम पटेल, डॉ. हरिहर जायसवाल, बेदराम जांगड़े, प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी, अधिवक्ता शिवकुमारी साहू, दुर्गेश केसरवानी, शिबू दुबे महाराज, प्रतिक पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम का आयोजन लोककला मंच के तत्वावधान में किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

[metaslider id="133"]