Vedant Samachar

CVO कोल इंडिया ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने किया दीपका क्षेत्र का निरीक्षण

Vedant samachar
2 Min Read

0.खनन कार्यों की समीक्षा, सतर्कता और ईमानदारी को बताया सफलता का मूल मंत्र

कोरबा, 07 अक्तूबर 2025। कोल इंडिया लिमिटेड के मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने एसईसीएल के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन दीपका क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर खनन कार्यों की प्रगति एवं भावी योजनाओं की समीक्षा की। त्रिपाठी ने माइन व्यू पॉइंट का अवलोकन करते हुए चल रहे खनन कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर चल रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि खनन गतिविधियों के साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

एक पेड़ माँ के नाम” और “एक पेड़ सतर्कता के नाम” अभियान के तहत त्रिपाठी ने नए साइलो परिसर के समीप पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण प्रबंधक कीर्ति केजी से संवाद करते हुए उद्योग क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और सशक्तिकरण की प्रशंसा की। खदान निरीक्षण के पश्चात त्रिपाठी ने दीपका, गेवरा, कुसमुण्डा एवं कोरबा क्षेत्रों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक संवाद सत्र में भाग लिया। उन्होंने कहा कि “हर कोल इंडियन देश की प्रगति का सशक्त आधार है।” उन्होंने सभी से निडर होकर, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। अपने प्रेरक नारे “जो जीता वही कोल इंडियन” को दोहराते हुए उन्होंने सतर्कता और उत्कृष्टता को कार्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशक तकनीकी (संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article