[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

गोंडवाना आंदोलन के जनक दादा मरकाम के पंचम पुण्यतिथि को मनाया जाएगा गोंडवाना स्वाभिमान दिवस के रुप में

  • देश के कोने कोने से जुटेंगे गोंडवाना समग्र विकास क्रान्ति आंदोलन के सिपाही

कोरबा, 07 अक्टूबर (वेदांत समाचार)। गोंडवाना आंदोलन के प्रणेता दादा हीरा सिंह मरकाम जी के पांचवा पुण्यतिथि को गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन के द्वारा गोंडवाना स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।

देश की कोने-कोने में बसे गोंडीयन समुदाय में अपना अलग पहचान बनाने वाले पीली क्रांति के जनक गोंडवाना रत्न दादा हीरा सिंह मरकाम जी के पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके समाधि स्थल तीवरता पाली जिला कोरबा छत्तीसगढ़ में देश के कोने-कोने से गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन के सिपाही उपस्थित होकर गोंडवाना आंदोलन को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए दादा मरकाम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पुण्यतिथि को गोंडवाना स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।

इसके लिए गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन के समस्त प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता, पदाधिकारी , सामाजिक , वरिष्ठ नागरिक एवं स्थानीय सामाजिक प्रमुखों द्वारा तैयारी किया जा रहा है। पिछले पुण्यतिथि की भांति इस वर्ष भी विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम किया जाएगा जैसे कि स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, रक्तदान शिविर एवं समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूह संगठन या व्यक्ति को गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

[metaslider id="133"]