[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

छत्तीसगढ़ : सिद्ध बाबा पहाड़ी में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

मनेन्द्रगढ़, 06 मार्च। मनेन्द्रगढ़ वन मंडल के सिद्ध बाबा पहाड़ी इलाके में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। वहीं आग रिहायशी क्षेत्र की ओर बढ़ रही है। आग से निकला धुआं विवेकानंद कॉलेज तक पहुंच गया है, जिसके कारण कॉलेज के छात्र-छात्राओं को बाहर निकाला गया। अभी तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है।

बता दें कि सिद्ध बाबा पहाड़ी में लगी आग तेजी से फैल रही है। आग के धुएं से आसपास के इलाकों में दृश्यता कम हो गई है। विवेकानंद कॉलेज में धुएं का गहरा असर हुआ, जिसके कारण कॉलेज प्रशासन ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला। आग अब रिहायशी इलाके की ओर बढ़ रही है, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई है। लोग अपने घरों और संपत्ति को बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।

[metaslider id="133"]