0.कलेक्टर संजय अग्रवाल को प्रिंस भाटिया ने सौंपा चेक
विनीत चौहान,बिलासपुर,06 अक्टूबर 2025। नवरात्रि पर्व पर फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल में रास डांडिया आयोजन समिति ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद करने 1 लाख 50 हजार की सहायता राशि जिला प्रशासन को दिया है। फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन प्रिंस भाटिया ने डेढ़ लाख का चेक आज कलेक्टर संजय अग्रवाल को सौंपा है।
रास डांडिया के आयोजन में समिति के द्वारा जो पास जारी किया गया था उसमें प्रति पास 100 रुपए की राशि बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब प्रशासन को भेजने का निर्णय लिया था। आयोजन समिति के द्वारा सदस्यों तथा बिलासपुर के नागरिकों से भी सहयोग राशि एकत्र की गई थी।
और यह राशि आज कलेक्टर संजय अग्रवाल को प्रदान की गई। प्रिंस भाटिया का कहना है कि पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के साथ हमारा बिलासपुर शहर हमेशा साथ में है। और बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने हम सब मिलकर काम कर रहे हैं। यह राशि राज्य सरकार के माध्यम से पंजाब शासन को भेजी जाएगी। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने भी रास डांडिया आयोजन समिति की तारीफ करते हुए इस पहल का स्वागत किया।



