[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

Wife Cuts Husband’s Private Part: पत्नी ने सोते हुए पति का काट दिया प्राइवेट पार्ट, पांच महीने पहले ही हुई थी शादी

संभल । कहते हैं न शक और अंधविश्वास का कोई इलाज नहीं होता और रिश्तों में जब शक घर करने लगे तो घर तबाह होने में देर नहीं लगती। सोशल मीडिया के इस युग में भी शक की वजह से कई घर बर्बाद हो रहे हैं।

शक की वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद का ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के संभल जिले से सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। गुप्तांग कटने के बाद पति को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला दौलतपुर का है, जहां रहने वाले राजू महीपाल की 5 महीने पहले ही शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तक तो दोनों पति-पत्नी के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन एक दो महीने बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा था।

दोनों पति और पत्नी एक दूसरे पर प्रेम संबंधों के आरोप लगा रहे थे। शुक्रवार रात भी पति-पत्नी के बीच अवैध संबंध को लेकर विवाद होने लगा। विवाद के बाद दोनों में मारपीट भी हुई। मारपीट के बाद मामला शांत समझकर पति राजू सो गया।

वहीं, दूसरी ओर राजू की पत्नी के अंदर गुस्सा आग की तरह भड़क रहा था। पति के सोते ही मौका देखकर पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। हमले के बाद युवक की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल ले गए।

थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का है। युवक को मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर किया गया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह सनसनीखेज घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। गांव में लोग घटना को लेकर हैरान हैं।

[metaslider id="133"]